SonipatTop 10

जल्द सुलझेगा हरियाणा-यूपी सीमा विवाद, युमना नदी पर लगेेंगे 173 सीमा स्तंभ

-वीसी उपरांत उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिए कार्य को तजी से करवाने के दिशा-निर्देश।

 हरियाणा उत्सव, सोनीपत, (भंवर सिंह)
हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हरियाणा के उत्तर प्रदेश के साथ सीमा सांझा करने वाले जिलों में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सीमा स्तंभ लगाए जाने है। जिसके संदर्भ में सोमवार को एसीएस होम डाॅ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्सम से संबंधित जिलो के उपायुक्तों एवं आला पुलिस अधिकारियों के साथ कार्य को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के उपरांत उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पीलर लगाने के कार्य को तेजी से करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ सीमा सांझा करने वाले जिलों में संदर्भ स्तंभ, सब संदर्भ स्तंभ एवं सीमा स्तंभ  लगाए जाने है। इसी कड़ी में सोनीपत में युमना नदी पर हमारे द्वारा 173 सीमा स्तंभ लगाए जाने है। जो कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा शरू कर दिया गया है। स्तंभ लगाने के कार्य को पूरा करने की अतिंम तिथि 30 जून है। स्तंभ लगाने का कार्य 30 जून से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद की वजह से किसानों के बीच अक्सर झगड़े भी देखने को मिलते हैं। युमना नदी के लगातार बदलते मार्ग से भी विवाद बढ़ जाते है। क्योंकि हरियाणा के किसान जिस जीमन पर खेती करते हैं, वो जमीन अक्सर उत्तर प्रदेश की तरफ चली जाती है। सीमा स्तंभ लगाए जाने से किसानों के बीच सीमा विवाद नही रहेंगे। सीमा स्तंभ लगाए जाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी पकंज गौड, एसडीओ सिंचाई विभाग विक्रम सिंह  ़सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ईद उल जुहा पर नमाज अदा कर दिया अमन चैन का संदेश

Haryana Utsav

कक्षा पहली से 8वीं तक 26 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे पेपर

Haryana Utsav

मन से धार्मिक व्यक्ति को देवता भी करते हैं नमन: डॉ मणिभद्र महाराज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!