JindTop 10

IAS Vivek Arya: 23 अप्रैल को जींद जिले में पहुंचेगी साइकिल यात्रा

साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन
हरियाणा उत्सव,जींद (भंवर सिंह)
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) आगामी 23 अप्रैल को जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेने के लिए आमजन ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें उदय.हरियाणा.जीओवी.इन/एंटीड्रग_साइक्लोथॉन पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूलों, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशनों, नशा मुक्ति केंद्रों और सामाजिक संगठनों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
एडीसी ने बताया कि यह साइक्लोथॉन 23 अप्रैल को कैथल जिले से होते हुए जींद जिले में प्रवेश करेगी। जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला वासियों से अनुरोध किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना और युवाओं को एक स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाडिय़ों और सामाजिक.धार्मिक संस्थाओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ताकि यह संदेश घर-घर तक पहुंचे और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिले।
हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जनहितकारी अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है

Related posts

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑनलाइन लेगा परीक्षा, जानिए क्‍या होंगे नियम

Haryana Utsav

जीडीपी का दस प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च करे सरकार

Haryana Utsav

हरियाणा में 07 जून 2021 तक लॉकडाउन बढ़ा, बाजार खुलने का टाइम चेंज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!