GohanaTop 10

जजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। कार्यकर्ताओं बरोदा रोड स्थित देवी नगर में जजपा के बरोदा हलका अध्यक्ष शीलू खासा के निवास स्थान पर एकत्रित हुए।

शीलू खासा ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने ग्रामीण क्षेत्र में भी पैर पसार लिए हैं। बचाव में ही बचाव है। सरकार को दोष न देकर अपने आप भी सावधानी रखनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। घरों में भी मास्क लगाना चाहिए। कोरोना संक्रमितों की सहायता के लिए जजपा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। सभी कार्यकर्ताओं ने देवीपुरा में सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए हैं। इस मौके पर अशोक मोर, डा. राममेहर राठी, राजेश मलिक, नरेश कुमार, बृजभान शर्मा, प्रकाश नरवाल, संजय खासा, धर्मबीर, राजबीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

मौसम अपडेट-पारा 40 डिग्री , दो दिन बाद बादल लाएंगे राहत, दोपहर में चलने लगी गर्म हवाएं, रात में भी अब बढऩे लगा है तापमान

Haryana Utsav

गेहूं खरीद व उठान में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त-उपायुक्त नेहा सिंह

Haryana Utsav

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!