GohanaTop 10

दवाओं की कालाबाजारी का केस नहीं लड़ेंगे गोहाना बार के वकील- अजय लठवाल

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

 गोहाना:  कोरोना महामारी ने देश व प्रदेश में पूरी तरह से पैर पसार लिए हैं। ऐसे में कोरोना केसों को कम करने के लिए और कोरोना की चेन तोडऩे के लिए सरकार ने लोकडाउन (तालाबंदी) लगाया हुआ है। ऐसे मौके पर कुछ मुनाफाखोर हेल्थ उपकरणों और दवाओं की कालाबाजारी करते हैं।

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बार एसोसिएशन गोहाना ने भी मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन गोहाना के वकील काला बाजारी करने वालों के केस नहीं लड़ेंगे। यह फैसला बार के उप प्रधान भूपेंद्र मान की अध्यक्षता में लिया गया है।

एसोसिएशन के सचिव अजय लठवाल ने कहा कि देश कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में बार ने कोरोना काल में हेल्थ उपकरणों और दवाओं की कालाबाजारी करने वाले लोगों के केस नहीं लडऩे का फैसला लिया है। बार ने मानवता के हित और समाज के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

हम सबको मिलकर कोरोना को हराना है। हमें गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। लेकिन कुछ मुनाफाखोर सामान का स्टोक कर लेते हैं और महंगे भाव पर बेचते हैं। सरकार ने उन पर नकेल कसने के लिए कई टीमें बना रखी है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related posts

गोहाना निकाय चुनाव: कांटे की टक्कर में तीसरा मार सकता है बाजी

Haryana Utsav

जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने राजबीर मलिक

Haryana Utsav

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!