GohanaHaryanaTop 10

गोहाना अस्पताल में बनेगा आक्सीजन प्लांट, -युद्ध स्तर पर होगा निर्माण कार्य

-कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटी सरकार

-नागरिक अस्पताल में 50 बेड हैं।

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

  कोरोना संक्रमण ने पूरे देश व प्रदेश में पैर पसार लिए हैं। समय पर आक्सीजन नहीं मिलने से संक्रमितों की मौतें हो रही हैं। मौतों के आंकडों को कम करने के लिए प्रदेश सभी मेडिकल कालेज और अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने गोहाना के नागरिक अस्पताल में भी काक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दे है। जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह तैयारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी की जा रही है।

        सोनीपत जिले में सोनीपत के नागरिक अस्पताल और खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में सिलेंडर युक्त आक्सीजन प्लांट लगे हैं। निजी अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है।
आक्सीजन नहीं मिलने से अधिकतर कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं। दो मई रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के आक्सीजन प्लांट का दौरा किया था। मुख्यमंत्री ने मेडिकल में कैप्सूल युक्त आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निर्देश दिए थे। साथ ही गोहाना के नागरिक अस्पताल मेें भी आक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश हैं। नागरिक अस्पताल में 50 बेड हैं।

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल के प्रसूति विभाग के पास आक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। आक्सीजन पाइप की फिटिंग प्रसूति विभाग के साथ-साथ ऊपर की मंजिलों में भी पाइप लाइन की फिटिंग की जाएगी।
आक्सीजन प्लांट तैयार करने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपी गई है। एनएचएआई ने निर्माण सामग्री जुटाने शुरू कर दी है। एनएचएआई प्लांट को तैयार कर अस्पताल प्रशासन को सौंपेगी। प्लांट का संचालन अस्पताल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एनएचएआई की टीम ने बुधवार को नागरिक अस्पताल को दौरान भी किया है।
–


         कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नागरिक अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना है। प्लांट जल्द से जल्द तैयार करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। एनएचएआई द्वारा प्लांट तैयार किया जाएगा।
-आशीष वशिष्ठ, कार्यवाहक एसडीएम, गोहाना

Related posts

चुनौतियों का मुकाबला करने की क्षमता का सृजन करती है भागवत कथा

Haryana Utsav

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Haryana Utsav

18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा,सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!