Gohana

हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों किया जाएगा जागरूक-एसडीएम

फोटो-1- हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बिक्री केंद्र का उद्धाटन करते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ व साथ में एफएसओ ईश्वर सिंह।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुरू किया तिरंगा बिक्री केंद्र
हरियाणा उत्सव, गोहाना:

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सिविल रोड स्थित वार्ड आठ के डिपो पर तिरंगा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। अभियान में मुख्य अथिति के रूप में एसडीएम आशीष वशिष्ठ पहुंचे। उन्होंने तिरंगा झंडा दिखाकर तिरंगा बिक्री केंद्र की शुभारंभ किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि कि रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विनमानी पहुुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफएसओ ईश्वर सिंह ने की।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी ली जा रही हैं। अभियन के तहत प्रत्येक सरकारी कार्यालय के भवन पर तिरंगा होगा। इसके अलावा घरों की छत पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरुकता के लिए रैली निकाली जाएगी। जगह-जगह तिरंगा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो पर बिक्री केंद्र बनाए जा रहे हैं। गोहाना में करीब 109 डिपो धारक हैं। प्रत्येक के पास एक बिक्री केंद्र बनाया जाएगा। यह बिक्री केंद्र 13 अगस्त तक जारी रहेंगे। नागरिक बिक्री केंद्र से तिरंगा खरीदकर अपने घर की छत पर लगा सकता है। तिरंगे से लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। तिरंगा दूनिया में हमारी विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस मौके पर पार्षद अंजू कालडा, निरिक्षक राजेश कुमार, रोहित मलिक, रविंद्र, महेंद्र, डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान दलबीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

Education:विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने मनाया बसंत पंचमी पर्व

Haryana Utsav

बरोदा विधानसभा के गांव जागसी में आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Haryana Utsav

Education: स्कूल खोलने को लेकर एसोसिएशन ने दिया अल्टीमेटम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!