Gohana

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ड्रेनों का किया निरीक्षण

-पानी निकासी के लिए अस्थाई नाला बनाने के निर्देश

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: बारिश के चलते क्षेत्र के विभिन्न गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी के लिए प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ ड्रेनों के साथ-साथ बारिश के कारण टूटी सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न गांव में जल निकासी की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जल निकासी की जाएगी। इसके लिए सभी संसाधनों को जल निकासी पर लगा दिया है।

आशीष वशिष्ठ ने कैहल्पा, मदीना, आहुलाना, बरोदा आदि गांव को जोड़ने वाली सड़कों का जायजा लिया। बारिश के चलते अधिकतर सड़के टूटी मिली। उन्होंने सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। वह जल निकासी का निरीक्षण के लिए गांव बरोदा मोर, बरोदा ठूठान, बुटाना, कैहल्पा, बनवासा, छपरा आदि गांव में पहुंचे। कुछ गांव के खेतों से जल निकासी को लेकर किसानोंं का आपसी विवाद हो जाता है।

उन्होंने विवाद को खत्म करने के लिए बरोदा-आहुलाना ड्रेन में जल डालने के लिए अलग से अस्थाई नाला बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा किसी गांव में नाला बनाने की आवश्यकता हो तो वहां भी नाला बनाया जाएगा। नाले को पास लगती ड्रेन में डाला जाएगा। जिससे किसी भी किसान या ग्रामीण को जल निकासी में परेशानी नहीं होगी। जल निकासी के लिए नाले पर तीन पंपसेट रखे जाएंगे। पंपसेट चलाने के लिए 24 घंटे बिजली और डीजल दिया जाएगा।

Related posts

क्रीमीलेयर की शर्त को रद्द करने को पिछड़ों ने निकाली अधिकार पदयात्रा

Haryana Utsav

इंडोनेशिया के लोग चखेंगे गोहाना की चीनी का स्वाद

Haryana Utsav

युवाओं के आइकोन थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!