GohanaTop 10

भगवान परशुराम को उनके जन्मोत्सव पर किया नमन

गोहाना

भगवान परशुराम को उनके जन्मोत्सव पर किया नमन

हरियाणा उत्सव / बीएस वाल्मीकिन
गोहाना:       बृहस्पतिवार को विभिन्न जगहों पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। सभी कार्यक्रमों में मुंह पर मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किया गया। गीता कालोनी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील वत्स ने की।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ लडऩे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उनके पदचिन्होंं पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नेता सुनील वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था लेकिन वे कर्म से क्षत्रिय थे। उन्होंने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम ने अपने पराक्रम से 21 बार पृथ्वी को अन्याय से मुक्त किया था। इस मौके पर भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा, सूरजमल शर्मा, विनोद शर्मा, विक्रम पांचाल, प्रवीन, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रहित मंच द्वारा सोनीपत रोड स्थित कृष्णा कालोनी में मास्क और सेनिटाइजर बांट कर भगवान परशुराम का जन्मदिन मनाया। मंच के प्रतिनिधियों ने हवन आयोजित किया। हवन में आहुति डाल कर कोरोना के खात्मे की कामना की। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. धर्मबीर गौड़ ने की और संयोजन उनकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी का रहा।
मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा. ओमप्रकाश शर्मा रहे। सभी ने कोरोना के खात्मे की कामना की और मास्क सेनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के युवाध्यक्ष परशुराम गौड़, सुरेश शर्मा रभड़ा, प्रवेश शर्मा, जय भगवान दूहन, राममेहर वर्मा, हर्ष गौड़ और साकेत गौड़ आदि मौजूद रहे।

Related posts

अति पिछड़ा वर्ग एवं गैर राजनीतिक संगठन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Haryana Utsav

Ahulana Mill: सांसद रमेश कौशिक ने कहा हरियाणा में सबसे ज्यादा गन्ने के भाव

Haryana Utsav

ईंट पकाने के लिए लाया गया था जहरीला कार्बन पाउडर, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!