GohanaHaryana

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

फोटो- कैप्शन-चेयरपर्सन रजनी विरमानी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत करते हुए।

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

 हरियाणा उत्सव,गोहाना:

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गोहाना नगरपरिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी को आश्वासन दिया कि गोहाना के नागरिक अस्पताल में जल्दी ही नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवा दी जाएंगी। अनिल विज चेयरपर्सन रजनी विरमानी के परिवार के बरोदा रोड पर स्थित लकड़ आरे पर पहुंचे थे।

गोहाना नगरपरिषद की चेयरपर्सन ने कहा कि नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की मशीनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं, इनकी जगह नई मशीनों की आवश्यकता है। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डïी रोग विशेषज्ञ और सामान्य सर्जन की नियुक्तियां यथाशीघ्र करने की मांग भी की। उन्होंने विज का ध्यान लैब में एलटी के पद 2 साल से खाली होने की ओर भी दिलाया।

Related posts

Gold Price: सोने में भारी गिरावट, सोना खरीदने का सुनहरी मौका

Haryana Utsav

तिरंगे झंडे के निर्माता पिंगली वेंकैया नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Haryana Utsav

PM ने कहा- LOC से LAC तक देश की संप्रभुता पर जिसने आंख उठाई, सेना ने उसी भाषा में दिया जवाब

Haryana Utsav
error: Content is protected !!