GohanaHaryana

कांता आलडिय़ा ने की उपचुनाव में नोटा पर वोट करने की अपील

फोटो- Caption रोहतक रोड स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए।

कांता आलडिय़ा ने की उपचुनाव में नोटा पर वोट करने की अपील

 हरियाणा उत्सव, गोहाना:

मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलडिय़ा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पूर्व अपना घोषणा पत्र जारी करती हैं। घोषणा पत्र में बहुत अच्छी अच्छी योजनाएं और लुभावने वायदे होते हैं। चुनाव जीतने के बाद अपने वादे और घोषणा पत्र को भूल जाती हैं। सभी राजनीति पार्टियों को सत्ता से बाहर करने के लिए नोटा पर वोट करनी चाहिए। वह रोहतक रोड स्थित शुभम होटल में सवांददाताओं से बातचीत कर रही थी।

फोटो- Caption रोहतक रोड स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए।
फोटो- Caption रोहतक रोड स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए।

कांता आलडिय़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल रबर स्टेंप है। प्रदेश व देश में जनहित की योजनाओं को छोड़ कर आरएसएस के एजेंडे को लागू किया जा रहा है। राजनीति में आरक्षण के चलते दलित और पिछड़े समाज के लोग सांसद और विधायक तो बन जाते है, लेकिन समाज की आवाज को नहीं उठा पाते। दलित और पिछडों की आवाज को मजबूत नही कर सकते तो राजनीति आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। इस मोके पर मंजीत मोखरा, महिंदर बागड़ी, मनीषा बोहत, नवीन महरा आदि मौजूद रहे है।

Related posts

युवा संगठन आहुलाना ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Haryana Utsav

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

Haryana Utsav

BSNL धमाका , इतने रुपये में सालभर तक डेटा और कॉलिंग का मजा लें 

Haryana Utsav
error: Content is protected !!