Gohana

युवा संगठन आहुलाना ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

युवा संगठन आहुलाना ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
हउ: गोहाना

युवा संगठन आहुलाना ने गांव आहुलाना स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में समान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रोहित स्वामी ने की। संयोजन शिक्षक हर्षवर्धन का रहा। उन्होंने कहा कि कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रोहित स्वामी ने कहा कि वह आनलाइन शापिंग का कार्य करता है। उसी कमाई से गरीब बच्चों के लिए किताब, कापियां और अन्य सामग्री का प्रबंध किया जाता है। राजकीय पाठशाला आहुलाना के 12 छात्रों को कापी, किताब, पेंसिल, पेन, पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया है। ताकि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जगृति हो सके और भविष्य में बेहतर अंक प्राप्त कर सफल हो सके। प्रतिवर्ष राजकीय स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर शिक्षका स्नेहलाता, संगठन सदस्य दयानंद स्वामी, महेंद्र स्वामी, रणबीर स्वामी, कुलबीर स्वामी, कुलदीप स्वामी, अमरजीत श्योराण, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों किया जाएगा जागरूक-एसडीएम

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने 10 हजार 566 मतों से जीत दर्ज की

Haryana Utsav

Electricity Gohana: बिजली सप्लाई में सुधार के लिए लगाए जाएंगे 37 नए ट्रांसफार्मर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!