Gohana

दून स्कूल में योग प्रतियोगिता आयोजित

फाटो-दून पब्लिक स्कूल के एमडी राजेश कुमार फाउंडेशन के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए।

स्वस्थ जीवन के लिए नियमित करें योग- वीरेंद्र
अमेच्योर योग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता में दो सौ बच्चों ने भाग लिया
हउ, गोहाना:

अमेच्योर योग फाउंडेशन की सोनीपत इकाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दहिया ने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित योग करें। वे बतौर मुख्य अतिथि शनिवार को पानीपत रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीसरी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को योग का महत्व समझा रहे थे।

दहिया ने कहा कि हम योग के माध्यम से अपने बीमारियों को दूर कर सकते हैं। योग न केवल बीमारियों को ठीक करता है बल्कि शादाश्त, अवसाद, चिंता, डिप्रेशन, मोटापा और मनोविकारों को दूर करके व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का मालिक बनाता है। योग प्रतियोगिता के लिए नेतृत्व स्कूल के एमडी राजेश कुमार और उप प्रबंधक विक्रांत का रहा। अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या ज्योति छाबड़ा ने की। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन अमेच्योर योग फाउंडेशन की महासचिव प्रियंका और कोच नीरज मलिक का रहा। इस प्रतियोगिता में जिला सोनीपत के विभिन्न स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।

Related posts

शिक्षा ही समाज के विकास के द्वार खोल सकती है: सोमपाल

Haryana Utsav

रबी की फसलों के बारे में जाने

Haryana Utsav

संदीप सैनी रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति के सदस्य बने

Haryana Utsav
error: Content is protected !!