GohanaHaryana

पोस्टल बैलेट पेपर प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

फोटो-Caption- टीम के अधिकारियों को पोस्टल बैलेट पेपर की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी आशीष वशिष्ठ।

पोस्टल बैलेट पेपर प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

–544 मतदाता करेंगे पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

इस बार पोस्टल बैलेट पेपर से भी मतदान किया जाएगा। 80 साल से अधिक के बुजूर्ग, दिव्यांग और कोरोना संक्रकित पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। सोनीपत रोड स्थ्ति लघुसचिवालय में पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करवाने वाली छह टीमों की बैठक ली और उन्हें बैलेट पेपर की जानकारी दी। बैलेट पेपर की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बरोदा उपचुनाव के चुनाव अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने की।

फोटो-Caption- टीम के अधिकारियों को पोस्टल बैलेट पेपर की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी आशीष वशिष्ठ।
फोटो-Caption-
टीम के अधिकारियों को पोस्टल बैलेट पेपर की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी आशीष वशिष्ठ।

आशीष वशिष्ठ ने बताया कि हलके में 80 साल से अधिक आयु के 400, दिव्यांग 135 और कोरोना संक्रमित 9 मरीजों को पोस्टल बैलेट पेपर दिए जाएंगे। हलके में 544 मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। इसके लिए 6 टीमें गठित की हुई है। इनमें एक टीम डॉक्टर की है। यह टीम कोरोना संक्रमित मरीजों को बैलेट पेपर मुहैया करवाएगी।

उन्होंने बताया कि जिस भी मतदाता के घर पर टीम बैलेट पेपर लेकर जाएगी। टीम को घर पर पहुंचने के बाद ही वीडियोग्राफी शुरू करनी होगी। उसे बताना होगा कि वे किस मतदाता के घर पर गए हैं। बैलेटपेपर लेने के बाद मतदाता कमरे में जाकर स्वेच्छा से मतदान करेंगे। इसके बाद बैलेट पेपर को लिफाफे के अंदर डालकर सील किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। जिससे बाद में कोई भी उस पर सवाल नहीं उठा पाएं। उन्होंने अधिकारियों को प्रक्रिया के अनुसार ही मतदाता को पोस्टल बैलेट पेपर देने और वापस लेने के निर्देश के दिए। सभी मतदाताओं तक दो नवंबर तक पोस्टल बेल्ट पेपर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Related posts

जानिए गरीब कन्याओं की शादी में 51,000 रुपये शगुन कैसे मिलता है।

Haryana Utsav

धार्मिक, सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं ने धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव

Haryana Utsav

जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने राजबीर मलिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!