BhiwaniHaryana

10वीं में कंपार्टमेंट तोड़ी तो सीधा 12वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला

bhiwani-education-board
भिवानी भिवानी बोर्ड का बड़ा तोहफा, 10वीं में कंपार्टमेंट तोड़ी तो सीधा 12वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला

हरियाणा उत्सव, भिवानी:,

कोरोना संक्रमण महामारी से बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है। स्कूल नहीं लगने और परीक्षाएं नहीं होने से विद्यार्थी खासे परेशान है। अब बोर्ड की परीक्षाओं अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अब ताेहफा दिया है। इसमें तीन एंगल पर उनको खास छूट दी गई है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को 2019 में 10वीं में आई री-अपीयर में अब पास होने पर 12वीं में दाखिला जाएगा।

लेकिन दाखिला उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिनका 11वीं में किसी स्कूल ने परीक्षा परिणाम रोका हुआ है। वहीं इस वर्ष 10वीं में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में अस्थाई दाखिला मिलेगा। वहीं एसएलसी लेकर दूसरे जिले में मान्यता प्राप्त स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के कार्यालय में साइन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बोर्ड की तरफ से दी गई इस सुविधा से कोरोना काल में विद्यार्थियों को खासा फायदा होने वाला है।

Related posts

दसवीं कक्षा में दोबारा फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी

Haryana Utsav

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

Haryana Utsav

हरियाणा का ऐसा गांव जहां भूजल स्तर घटाने का हो रहा प्रयास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!