HaryanaSonipat

कौनसा ऐप आसमानी बिजली गिरने से पहले ही देगा जानकारी

कौनसा ऐप आसमानी बिजली गिरने से पहले ही देगा जानकारी

हरियाणा उत्सव, सोनीपत

आसमानी बिजली गिरने की घटनाओं से पहले अब दामिनी मोबाइल एप अलर्ट देगा। आसमानी बिजली गिरने से 30-40 मिनट पहले अलर्ट देने के साथ ही यह बचाव का तरीका भी बताएगा। इससे अपने घरों से बाहर खुले में रहने वाले किसान और राहगीर सुरक्षित स्थान तलाश सकेंगे। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के वैज्ञानिकों ने इस ऐप को तैयार किया है। इस ऐप का नाम दामिनी है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर दामिनी ऐप को डाउनलोड कर सकता है।

-आसमानी बिजली से कौन होते हैं प्रभावित
आसमानी बिजली गिरने की घटनाओं से सबसे ज्यादा किसान-मजदूर और राहगीर प्रभावित होते हैं। बरसात के समय घरों-दुकानों में रहने वाले लोग इससे ज्यादातर लोग सुरक्षित रहते हैं।

Related posts

24 घंटे में जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर होगी।

Haryana Utsav

weather update: मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

Haryana Utsav

सोनिया गांधी ने छोड़ा कांग्रेस के अंतरिक अध्यक्ष का पद

Haryana Utsav
error: Content is protected !!