Sonipat

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की जिला कार्यकारिणी घोषित

फोटो-नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए।
-डा. किरण सरोहा जिला अध्यक्ष और पप्पल सांगवान गोहाना की अध्यक्ष बनी

हउ/ बीएस बोहत

सोनीपत: सोनीपत के सेक्टर 23 में सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले की कार्यकारिणी का विस्तार की घोषणा की गई। जिसमें डा. किरण सरोहा को जिला अध्यक्ष और पप्पल सांगवान को गोहाना हलके की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। यह जानकारी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संतोष दहिया ने दी।

डा. संतोष दहिया ने बताया कि यह संगठन देशभर में महिलाओं को संगठित कर रहा है ताकि महिलाएं इस मंच के साथ जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। डॉक्टर संतोष दहिया ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जा चुका है। महिलाओं को शारीरिक, मानसिक सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है ताकि वे अपना जीवन खुशी से जी सकें। उनके हुनर को तराशा जा रहा है जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अब वे अकेली नहीं है उनके साथ महिलाओं का ऐसा संगठन खड़ा है

डा. किरण सरोहा को सोनीपत जिले की अध्यक्ष, बींदू हुड्डा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोहाना हलके की अध्यक्ष की जिम्मेदारी पप्पल सांगवान और खरखौदा हलके को संगीता मान और कमला दहिया संभालेंगी वहीं उपाध्यक्ष की भूमिका में सने्हा और काजल जिम्मेदारी संभालेंगी। ज्योति सोनीपत हलके की अध्यक्ष रहेंगी वही सुरेखा और सुनीता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

किरण सरोहा ने कहा कि हम सभी महिलाएं मिलकर पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर नितेश कुमारी, बबीता रानी, अनीता रानी, सरोज कुमारी, आशा रानी, संतोष कुमारी, रेखा रानी, रेनू रानी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, तिलोई हलके के अध्यक्ष राजेश कुमारी, रोहतक जिले की अध्यक्ष निर्मला देवी, राजेश रानी, स्नेह लता, सुनीता देवी, सुरेखा देवी,  काजल देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Related posts

WUD: के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बांटी डिग्रियां

Haryana Utsav

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हुए विभिन्न शोक सभाओं में

Haryana Utsav

सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी-राजीव जैन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!