September 21, 2026
Gohana

बरोदा थाना पुलिस ने गोहाना-रोहतक रोड के ढाबों की जांच की

बरोदा थाना पुलिस ने गोहाना-रोहतक रोड के ढाबों की जांच की
हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत
 गोहाना: अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बरोदा थाना पुलिस ने विभिन्न ढाबों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बरोदा थाने के दायरे में आने वाले गोहाना-रोहतक रोड स्थित ढाबों की जांच की। बरोदा थाना एसएचओ बदन सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया।
बरोदा थाना एसएचओ बदन सिंह ने कहा कि सोनीपत मुरथल ढाबों पर हुई  घटनाएं अपने क्षेत्र में न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए गोहाना से रोहतक रोड स्थित ढाबों का निरीक्षण किया है। अभियान के तहत सभी ढाबों की जांच की। जांच में सब कुछ सामान्य मिला है। ढाबा संचालकों को चेताया गया है कि ढाबे पर शराब और जुआ जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। इस तरह की शिकात मिली तो ढाबा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बीपीएस यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज का किया निरिक्षण

Haryana Utsav

Barota College: Gohana सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Haryana Utsav

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!