September 22, 2026
Gohana

श्रीराम शरण जन सेवा संस्थान ने गौशाला में भेंट किया हरा चरा ।

श्री राम शरण जन सेवा संस्थान

फोटो-गांव आहुलाना में सांवरी मैया गौशाला में हरा  चारा  भेंट करते हुए संस्थान के सदस्य।

संस्थान ने गौशाला में 11 क्विंटल हरा चारा भेंट किया।
हरियाणा उत्सव, गोहाना
श्रीराम शरण जन सेवा संस्थान के जन सेवा अभियान के तहत गांव आहुलाना में सांवरी मैया गौशाला में हरा चारा भेंट किया। अभियान की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष नरेश सैनी ने की। मार्गदर्शन हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड अधिकारी रामनिवास शर्मा का रहा।
संस्थान के अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि जन सेवा नारायण सेवा के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी हमारे सहारे होते हैं। उनकी सेवा करना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। आज हम गांव आहुलाना में स्थित सांवरी मैया की गौशाला में हरा चारा भेंट करने पहुंचे हैं। यहां पर करीब 11 क्विंटल हरा चारा भेंट किया है। जहां पर जरूरत है वहीं पर अपनी कमाई का कुछ हिस्सा नेक कार्य में लगाना चाहिए। संस्था के सदस्यों के सहयोग के अलावा मैं अपने रेस्टॉरेंट की कमाई का दसवां हिस्सा भी गायों और जन सेवा में लगाता हूं। यह अभियान जबतक प्रभू की इच्छा होगी तब तक चलता रहेगा। रामनिवास शर्मा ने कहा कि संस्थान की तरफ से महीने के प्रत्येक दूसरे मंगलवार को भंडारा भी लगाया जाता है। डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि सांवरी मैया गौशाला में गायों और गौ वंशों की सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है। गौशाला संचालिका साध्वी सांवरी मैया ने कहा कि जो व्यक्ति गौ सेवा करता है उनका भविष्य उज्जवल होता है। इस मौके पर डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, रवि कंडू, रोहित मान, दीपक रोहिल्ला, सतबीर सैनी, राजबीर सैनी, पंकज हंस, अरविंद आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरोज बाला ने बनाए सबसे अच्छे गुड के चावल और सुरेश ने माल पूडे

Haryana Utsav

न्यू बीडीएस कोचिंग सेंटर के 24 बच्चों ने राई स्पोर्ट्स स्कूल की फिजिकल परीक्षा पास की।

Haryana Utsav

गोहाना: धरना स्थल से आए किसानों का किया स्वागत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!