September 20, 2026
Chandigarh

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा के तीन पूर्व मेयर हारे, कांग्रेस और भाजपा जिलाध्यक्षों के पत्नी व बहू भी हारी

chandigarh

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा के तीन पूर्व मेयर हारे, कांग्रेस और भाजपा जिलाध्यक्षों के पत्नी व बहू भी हारी
हरियाणा उत्सव/ चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव ने जनता ने अबकी बार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटा दी। बड़े नेताओं के पुत्र सहित पार्टियों के जिलाध्यक्ष की पत्नी और बहू भी हार गई।

चंडीगढ़ की जनता ने निगम चुनावों में मेयर रवि कांत शर्मा को सबक सिखा दिया। वार्ड नंबर 17 में आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने उन्हें हराया। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 21 से भाजपा के पूर्व मेयर और मौजूदा पार्षद देवेश मोदगिल भी हार गए। आप नेता जसबीर सिंह ने उन्हें हराया। वार्ड नंबर 26 से भाजपा के राजेश कालिया भी हार गए। वे भी पूर्व मेयर रह चुके हैं। हालांकि वे डडूमाजरा से पहले चुनाव लड़ते रहे है। डडूमाजरा में डंपिंग ग्राउंड अबकी बार चुनावों में मुख्य मुद्दा बना रहा। वार्ड नंबर 10 से भाजपा जिलाध्यक्ष मनु भसीन की पत्नी राशि भसीन हार गई। उन्हें कांग्रेस की हरप्रीत कौर बबला ने हराया।

कांग्रेस के ये दिग्गज हारे
वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस के विजय सिंह राणा भी डिप्टी मेयर रह चुके हैं। भाजपा के कंवरजीत सिंह ने उन्हें हराया। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरी की बहू ममता गिरी हार गई। उन्हें भाजपा की सर्बजीत कौर ने हराया।वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला भी हार गए। कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाफिज अनवर की पत्नी जन्नत जहां भी हार गई। उन्हें भाजपा के पार्षद विनोद अग्रवाल की पत्नी सविता गुप्ता ने हराया।

Source- https://www.bhaskar.com

Related posts

हरियाणा में प्लाजमा बैंक की शुरूआत, क्या होता है प्लाजमा

Haryana Utsav

School-पंचायतों के सहयोग से खोले जाएंगे स्कूल?

Haryana Utsav

SC किसानों के लिए 193 करोड़ का योजना, जानिये योजना ? 

Haryana Utsav
error: Content is protected !!