Chandigarh

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर, आप उम्मीदवार के सिर सज सकेगा चंडीगढ़ का ताज

Chandigarh

-कौनसे वार्ड से किसने किसको हराया

हरियाणा उत्सव/ चंडीगढ़

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम की सत्ता से भाजपा बाहर हो गई। भाजपा को सिर्फ 12 सीटें मिली। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में धमाकेदार शुरूआत की है। आप ने पहली बार में ही 14 सीटें जीत ली। कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। चंडीगढ़ में 35 वार्ड आते हैं। एसे में कौनसी पार्टी के सिर ताज सजेगा? जिससे निगम का पेंच फंस गया है, हालांकि मेयर पद की दौड़ में आम आदमी पार्टी अब सबसे आगे है। शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा।

-कौनसे वार्ड से किसने किसको हराया
– वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
– वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
-वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
-वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
– वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
– वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
– वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
– वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह ने कांग्रेस के केएस ठाकुर को 682 वोटों से हराया।
– वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
– वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
– वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
– वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के दीपा अशधीर दुबे को 1017 वोट से हराया।
– वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
– वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
– वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोट से हराया।
– वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम ने भाजपा की ऊषा को 993 वोटों से हराया।
– वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
– वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
– वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा ने कांग्रेस की कमलेश को 804 वोटों से हराया।
– वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह ने निर्दलीय कृपानंद ठाकुर को 269 वोटों से हराया।
– वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
– वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
– वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से हराया।
– वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह ने भाजपा के सचिन कुमार को 997 वोटों से हराया।
– वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
– वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
– वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने भाजपा के रविंदर सिंह रावत को 2,862 वोटों से हराया।
– वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर लड्?डू को 2,568 वोट से हराया।
– वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
– वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
– वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह ने भाजपा के भारत कुमार को 1,062 वोट से हराया।
– वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
– वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
– वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपिंदर शर्मा को हराया।
– वार्ड 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया।

Source-  https://www.bhaskar.com

Related posts

Education: स्कूल कमेटियों SMC को मिलेगा शिक्षक नियुक्ति का अधिकार

Haryana Utsav

अब खेल कोटे से नहीं बन सकेंगे खिलाड़ी डीएसपी , हरियाणा में फिर बदलेगी खेली नीति

Haryana Utsav

खुशखबरी: हरियाणा के 50 हजार कच्चे कर्मचारी हो सकते हैं पक्के, मनोहर सरकार ने दिए संकेत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!