Gohana

BPS यूनिर्वसिटी में कर्मचारियों व छात्राओं के कौशल में बढ़ोत्तरी को शुरू होंगे कोर्स

 22 जुलाई से शुरू होंगी नए कोर्स के लिए कक्षाएं

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के लर्निंग रिसोर्स सेंटर द्वारा कर्मचारियों एवं छात्राओं के भाषायी कौशल एवं संवाद कौशल में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से दो कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी
वीसी प्रो सुदेश ने दी। उन्होंने इसके लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भाषाई तथा संचार कौशल का विशेष महत्व है। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने हितधारकों के क्षमता संवर्धन तथा कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

लर्निंग रिसोर्स सेंटर के प्रमुख डॉ रवि भूषण ने बताया कि सेंटर द्वारा आईईएलटीएस प्रिपरेटरी कोर्स तथा इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी कोर्स शुरू किया जा रहा है। आईईएलटीएस प्रिपरेटरी कोर्स की कुल अवधि 60 घंटे तथा इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी कोर्स की कुल अवधि 30 घंटे रहेगी। इन दोनों कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक कर्मचारी एवं छात्राएं निर्धारित प्रारूप में लर्निंग रिसोर्स सेंटर में आवेदन कर सकते हैं। कक्षाएं 22 जुलाई से प्रारंभ होंगी। कोर्स की सफलतापूर्वक समाप्ति पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

Related posts

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

गोहाना से जेजेपी को बड़ा झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Haryana Utsav

बरोदा विधानसभा से 2019 में किसको कितने वोट?

Haryana Utsav
error: Content is protected !!