Gohana

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन किसान

सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को मिलेगा 5 लाख रुपए का पुरस्कार
– राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)

उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक पशुपालक 31 अगस्त तक  www.awards.gov.in     पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत, दूध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों/एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों (एआईटी) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस विभाग ने 2024 के दौरान तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करने का क्रम जारी रखते हुए पंजीकृत स्वदेशी मवेशी, मुर्रा भैंस नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/दूध उत्पादक कंपनी (एमपीसी)/डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) व सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) को इसमें शामिल किया है।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 में पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस/एफपीओ/एमपीसी को योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें प्रथम स्थान के लिए पांच लाख रुपए, दूसरे स्थान के लिए तीन लाख रुपए व तीसरे स्थान के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में तीनों श्रेणियों को योग्यता प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। पात्रता मानदंड और नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट  www.awards.gov.in     पर देखी जा सकती हैं।

 

 

Related posts

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े  ज्वैलर्स से लाखों रुपये के आभूषण

Haryana Utsav

पीटीआई शिक्षकों ने 63वें दिन सोनीपत छोड़ कर गोहाना सब्जी मंडी में दिया धरना।

Haryana Utsav

गोहाना में ब्लैक आउट से बचने के लिए अतिरिक्त विकल्प तैयार होगा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!