Gohana

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

-पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह मंच से अपने साथियों को सम्मानित करते हुए।

भाजपा-जजपा गठबंधन रहा तो बिरेंद्र सिंह भाजपा से किनारा करेंगे
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
पूर्व केंद्रीय इस्पात मत्री बिरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में एक प्रतिशत लोग 57 प्रतिशत धन संपदा को पकड़े बैठे हैं। जिससे देश में आर्थिक अव्यवस्था बनी रहती है। जो धन देश की जनता के हित में लगाना चाहिए। उसे एक प्रतिशत लोग दबाए बैठे हैं। आर्थिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। जींद में दो अक्टूबर को आयोजित रैली को सफल बनाने पर वह सोनीपत रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में अपने साथियों का धन्यवाद करने पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरेंद्र के साथी संगठन के जिला संयोजक प्रदीप चहल ने की।
देश पर 205 लाख करोड़ का कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्ज है तो उससे देश में संसाधनों में भी इजाफा हो रहा है। हरियाणा में करीब आठ नेशनल हाईवे बने हैं या निर्माणाधीन हैं। जब सभी नेशनल हाईवे चालू हो जाएंगे तो हरियाणा का विकास अपने आप हो जाएगा। हरियाणा की अर्थिक स्थित में एक दम से उछाल आएगा।
बिरेंद्र सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपने साथियों को चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजना उनकी प्राथमिकता है। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन टूटेगा। गठबंधन नहीं टूटा तो बिरेंद्र सिंह भाजपा से किनारा कर लेंगे। उन्होंने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने की संभावना व्यक्त की। इस माके पर दलबीर फोगाट,चेयरमैन जोगेंद्र, धर्मबीर दहिया, धर्मबीर छतेहरा, सिकंद्र गंगाणा, पूर्व सरपंच राममेहर राठी, रामेश मलिक, पार्षद जयसिंह मलिक, रामबिलास चहल, सुरेंद्र नाथ, सचिन दहिया, रमेश लाठ, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

क्षतिपूर्ति पोर्टल से डाटा डिलिट, मुआवजा मिलने में होगी परेशानी

Haryana Utsav

गोहाना – बरोदा हलकों में जातिगत जनगणना कराएगा हीरोज संगठन

Haryana Utsav

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav
error: Content is protected !!