ElectionSonipat

Sonipat: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

-सोनीपत, राई, खरखौदा व गोहाना सीटे भाजपा उम्मीदवारों ने जीती, गन्नौर सीट निर्दलीय व बरोदा सीट कांग्रेस के खाते में गई

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)
08 अक्तूबर 2024

विधानसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना मंगलवार को बीट्स कॉलेज मोहाना में प्रात: 08 बजे से प्रारम्भ हुआ। मतगणना में सोनीपत विधानसभा की छ: विधानसभा क्षेत्रों में से 04 सीट बीजेपी के खाते में और एक सीट कांग्रेस के खाते में तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी जीत दर्ज की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गन्नौर—28 से निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र कादयान ने 77248 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 35209 वोटों से पराजीत कर जीत हासिल की। वहीं विधानसभा क्षेत्र राई—29 से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने 64614 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल को 4673 वोटों से पराजीत किया। विधानसभा क्षेत्र खरखौदा—30 से भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा ने 58084 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को 5635 वोटों से पराजीत किया। विधानसभा क्षेत्र सोनीपत—31 से भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान ने 84827 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र पंवार को 29627 वोटों से पराजीत किया। विधानसभा क्षेत्र गोहाना—32 से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार शर्मा ने 57055 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को 10429 वोटों से पराजीत किया। विधानसभा क्षेत्र बरोदा—33 से कांग्रेस प्रत्याशी इंदूराज नरवाल ने 54462 वोट प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी कपूर सिंह नरवाल को 5642 वोटों से पराजीत किया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गन्नौर—28 में निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र कादयान को 77248, कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 42039, भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक को 17605, निर्दलीय कविता शर्मा को 1931, बसपा प्रत्याशी नरसिंह को 686, जजपा प्रत्याशी अनिल कुमार त्यागी को 343, निर्दलीय प्रत्याशी तकदीर को 305, रामकुमार को 246, आप प्रत्याशी सरोज बाला को 174, निर्दलीय राम मेहर सिंह को 147, अंकुर कौशिक को 84 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा पर मतदाताओं ने अपने 230 मत दिए।
विधानसभा क्षेत्र राई—29 में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गहलावत को 64614, कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल को 59941, निर्दलीय प्रत्याशी प्रतीक राजकुमार शर्मा को 12262, इनेलो प्रत्याशी प्रमोद दहिया को 707, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल किरोरीवल को 635, सितेन्द्र को 400, जजपा प्रत्याशी बिजेन्द्र को 306, आप प्रत्याशी राजेश सरोहा 281, सोशलिस्टल यूनिटी सेंटर आफ इंडिया प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह को 225, युगा थूलासी पार्टी प्रत्याशी संत धर्मवीर चोटीवाला को 102, निर्दलीय संदीप कुमार को 74, बिजेन्द्र कुमार को 66, राष्ट्रीय मजदूर विकास पार्टी मुकेश तापशी को 60, राजेश कुमार को 60 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा को 9 प्रत्याशियों से ज्यादा 486 मत प्राप्त हुए।
विधानसभा क्षेत्र खरखौदा—30 से भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा ने 58084 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को 5635 वोटों से पराजीत किया। कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को 52449, इनेला प्रत्याशी प्रीतम खोखर को 1593, आप प्रत्याशी मंजीत फरमाणा को 397, जजपा प्रत्याशी रमेश खटक को 207, युगा थूलासी पार्टी प्रत्याशी डॉ प्रवीण खरखौदा को 188, निर्दलीय प्रत्याशी एम गजे सिंह एडवोकेट को 154, सत्यनारायण को 149, राष्ट्र निर्माण पार्टी प्रत्याशी अमर सिंह वाल्मीकि को 81, पिपल्स पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी राधे श्याम को 78 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा को मतदाताओं ने 336 मत प्राप्त हुए।
विधानसभा क्षेत्र सोनीपत—31 से भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान ने 84827 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र पंवार को 29627 वोटों से पराजीत किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र पंवार को 55200, आप प्रत्याशी देवेन्द्र गौतम को 1200, इनेलो प्रत्याशी सरधरम सिंह को 1026, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी राजीव वर्मा को 763, सोस्लीस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया प्रत्याशी इश्वर सिंह राठी को 246, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी राजेश 227, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश खत्री लम्बरदार को 208, डॉ कमलेश कुमार सैनी को 116, युगा थुलासी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार मानव को 104, राष्ट्रीय जातीगत आरक्षण विरोधी पार्टी प्रत्याशी पवन सनातनी को 70, निर्दलीय उम्मीदवार धर्मबीर फौजी को 60 वोट प्राप्त हुए। वहीं नोटा को मतदाताओं ने 729 मत प्राप्त हुए।
विधानसभा क्षेत्र गोहाना—32 से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार शर्मा ने 57055 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को 10429 वोटों से पराजीत किया। कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को 46626, निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष छिक्कारा को 14761, राजबीर सिंह दहिया को 8824, आप प्रत्याशी शिव कुमार रंगीला को 954, बसपा प्रत्याशी दिनेश कुमार 925, जजपा प्रत्याशी कुलदीप मलिक को 608, निर्दलीय प्रत्याशी अरविन्द को 184, अरूण निनानिया को 178, सन्नी को 140, राजबीर को 93 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा को मतदाताओं ने 438 मत प्राप्त हुए।
विधानसभा क्षेत्र बरोदा—33 से कांग्रेस प्रत्याशी इंदूराज नरवाल ने 54462 वोट प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी कपूर सिंह नरवाल को 5642 वोटों से पराजीत किया। निर्दलीय प्रत्याशी कपूर सिंह नरवाल को 48820, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह सांगवान को 22584, बसपा प्रत्याशी धर्मवीर को 1742, आप प्रत्याशी संदीप मलिक को 1286, जजपा प्रत्याशी दीपक मलिक को 605, निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार अलियास निटू मोर को 200 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा को मतदाताओं ने 272 मत प्राप्त हुए।

Related posts

– ACS ने मंडियों में बिना शेड्यूल लाई गई फसल की खरीद के दिए निर्देश 

Haryana Utsav

धरने पर बैठे दिव्यांग भी उतारेंगे बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी

Haryana Utsav

जाजल रेनीवेल से तीन दिनों से पेयजल सप्लाई हो रही है प्रभावित, राजीव जैन ने किया लिया जायजा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!