HaryanaSonipatTop 10

दुखद घटना- कुंडली बॉर्डर पर युवा किसान की मौत, महज 35 साल का था मृतक मनोज शर्मा

दुखद घटना- कुंडली बॉर्डर पर युवा किसान की मौत, महज 35 साल का था मृतक मनोज शर्मा

किसान मनोज कुमार की महज 35 साल उम्र थी। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के खानपुर गांव के रहने वाला 34 वर्षीय मनोज कुमार कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल था। वह कुंडली बॉर्डर पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के कार्यालय के पास बनी झोपड़ी में रह रहा था।बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे मनोज को एक साथी ने उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा, जिसके बाद अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई।मनोज काफी देर तक नहीं उठा तो मौके पर डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाई गई, लेकिन तब तक किसान को मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कुंडली पुलिस थाने में जानकारी दी गई।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है

Related posts

बिजली निगम के मई महीने में जन्म लेनेवाले रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन

Haryana Utsav

नालसा योजनाओं, बाल विवाह उन्मूलन एवं साइबर फ्रॉड पर जागरूकता शिविरों का आयोजन: सचिव प्रचेता सिंह

Haryana Utsav

भारतीय नौसेना का पहला विध्वंसक जहाज ‘INS राजपूत’ 41 साल बाद हुआ रिटायर, कई बड़े ऑपरेशन में रहा शामिल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!