Gohana

राजनेताओं व सामाजिक संगठनों ने मनाया डा. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

– लोगों ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: सामाजिक संस्थाओं व राजनेताओं ने अपने-अपने ढंग से संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों ने डा. अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक व इंदुराज नरवाल पहुंचे।
जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक संविधान दिया है। बाबा साहब ने सभी को एक समान अधिकार दिए हैं। वह महिलाओं, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछडों के मुक्तिदाता हैं। बाबा साहब सर्वहित समाज के लिए संविधान में कानून बनाए हैं। इसलिए हम सबको एकजुट होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके डा. कपूर सिंह नरवाल, रवि इंदोरा, बिजेंद्र भनवाला, अशोक बामनिया, धर्मपाल, जगशेर नूरणखेडा आदि मौजूद रहे।

-पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। उमेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने छह दिसंबर 1956 को दिल्ली में आखिरी सांस ली थी। इसी दिन को हम महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं। बाबा साहब महामानव थे। इस मौके पर अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि, अनिल चावला, महेंद्र चिडाना आदि मौजूद रहे।
–


वहीं सिविल रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्ष राजेंद्र भोरिया, रविंद्र नरवाल ने की। संचालन राजकुमार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अजय भंभेवा पहुंचे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें विकास का रास्ता दिखाया है। हम शिक्षित होकर ही विकसित हो सकते हैं। हमें बाबा साहब के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश का शासक बनना है। इस मौके पर सतबीर रंगा, अशोक बामणिया, भलेराम नरवाल, सूरज, नरेश, किरण, कीर्ति, कमल आदि मौजूद रहे।

-गांव बिधल स्थित डा. भीम राव अंबेडकर अनाथ वृद्ध आश्रम में बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर छात्रों को कापी, पेन व पेंसिल वितरित की।
-गांव खंदराई में ग्राम सुधार समिति द्वारा बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जगमहेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर विक्की, बिजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, प्रताप सिंह, राममेहर पटवारी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेंगे पुलिस अधिकारी

Haryana Utsav

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 8 फरवरी को करेंगे बरोदा हलके का दौरा

Haryana Utsav

खनन कारोबारियों द्वारा चोरी से बेची गई मिट्टी की रिकवरी करेगा सिंचाई विभाग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!