Gohana

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में विनोद कुमार बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

फोटो-4-क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्राफी के साथ बाएं से विनोद कुमार।

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को हराया

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विश्व विकलांगता दिवस पर भिवानी में आयोजित त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा की टीम ने फाइनल मुकाबले में जम्मू कश्मीर की टीम को हराया कर प्रतियोगिता अपने नाम की। गांव दोदवा निवासी विनोद कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का किताब मिला है।

विनोद कुमार ने बताया कि भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विकलांगता दिवस पर तीन दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता तीन से छह दिसंबर तक भिवानी में हुई। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हरियाणा व पंजाब की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की टीम ने टोस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हरियाणा के गेंदबाजों ने जम्मू कश्मीर की टीम को 19.2 आवर में 123 रन पर आल आउट कर दिया। हरियाणा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.3 गेंद में मैच को जीत लिया। मैच में गांव दोदवा निवासी विनोद ने सोनीपत की ओर से खेलते हुए 27 रन देकर चार विकेट लिए। विनोद कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया। विनोद को गांव आहुलाना के चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में कर्मचारी है। मंगलवार को मिल में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

सरकार के निकटतम लोगों की शह पर होते हैं पेपर लीक- दीपेंद्र हुड्डा

Haryana Utsav

सरकार आने पर शिक्षित युवाओं को नौकरी देंगे, चाहे मुझे फांसी टूटना पड़े-चौटाला

Haryana Utsav

कहां कहां मनाया संविधान दिवस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!