Gohana

भाजपा पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होना गर्व की बात: जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक

फोटो- जिला अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान

-बरोदा हलका के सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

गोहाना के राजकीय कन्या कॉलेज के निकट स्थित बरोदा से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का संयोजन प्रदीप सांगवान ने किया। समारोह में गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक उर्फ  मल्ला पहुंचे।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। जिस कार्यकर्ता ने सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, वह सक्रिय कार्यकर्ता है। सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष भलेराम नरवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासन में रह कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, मोहित वाल्मीकि, जितेन्द्र शर्मा, ओमवीर वत्स, डॉ.राममेहर राठी, राजेश शर्मा, सूरत सिंह, सरपंच इंद्रपाल, प्रदीप मलिक, सुमित कक्कड़, आजाद जागसी,अमित वाल्मीकि,सत्यवान आर्य,डिंपल देवी, विक्की  जसराना,रामनिवास सांगवान,मंगलाराम,शीतल, पंकज,देवेन्द्र,रामबीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

टवीट से योगेश्वर की मानसिकता सामने आई

Haryana Utsav

स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए शिक्षक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!