Gohana

अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया विरोध प्रदर्शन

फोटो--गांव भैंसवाल कलां में बिजली अधिकारी और पुलिसकर्मी ग्रामीणों से बातचीत करते हुए।

शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलने के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण
हउ/ बीएस बोहत

गोहाना: गांव भैंसवाल कलां में बिजली निगम द्वारा अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सब स्टेशन पर पहुंचे और बिजली निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बिजली निगम अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने के आश्वासन दिया।
बिजली निगम द्वारा भैंसवाल कलां के बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकाल कर खंभों पर लगाना था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम ने गांव को जगमग योजना से नहीं जोडा। जिससे गांव में पुराने शेड्यूल के अनुसार ही बिजली सप्लाई दी जा रही है।  ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने शेड्यूल में अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। गांव में केवल रात के समय की बिजली सप्लाई दी जा रही है। दिन के समय बिजली नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने जगमग योजना के तहत बिजली मीटरों को घरों से बाहर नहीं निकलवाया। इसी के चलते निगम ने गांव के बिजली शेड्यूल में अघोषित कट लगाते हैं। बिना बिजली के गर्मी में लोगों का बुरा हो जाता है। अघोषित कटों से परेशान होकर ग्रामीणों ने शनिवार को सब स्टेशन पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और वापस घर चले गए। 

Related posts

– गोहाना के तहसीलदार रोशन लाल व हरियाणा रोडवेज और नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सेवानिवृत

Haryana Utsav

Gohana Bike: गोहाना में पेट्रोल की 672 बाइक बेचकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

गोहाना में उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!