GurugramHaryana

अब चार मोबाइल पर एक ही नंबर से चला सकेंगे वाट्सएप, नए फीचर पर चल रहा काम

अब चार मोबाइल पर एक ही नंबर से चला सकेंगे वाट्सएप, नए फीचर पर चल रहा काम

हरियाणा उत्सव, डैस्क
फेसबुक के स्वामित्व वाला वाट्सएप एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स जल्द ही एक ही नंबर से चार मोबाइल फोन पर इस सोशल शेयरिंग प्लेटफार्म को चला सकेंगे।

यह प्लेटफार्म जिस नए फीचर पर काम कर रहा है, उससे यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को कम से कम चार डिवाइस पर सिंक कर सकेंगे। फिलहाल वाट्सएप एक नंबर से सिर्फ एक ही डिवाइस पर काम करने में सक्षम है। कई डिवाइसों पर अभी इसका उपयोग संभव नहीं है। यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे हैं।

वाबेटाइंफो वेबसाइट के अनुसार, यह मैसेजिंग एप एक ही अकाउंट को कई डिवाइसों पर चलाए जाने की संभावना पर काम कर रहा है। एक समय में एक साथ चार डिवाइस पर एक ही अकाउंट को चलाए जाने को लेकर परीक्षण किया जा रहा है। यह प्लेटफार्म एंड्रायड के साथ ही आइओएस के लिए एक इंटरफेस बनाने पर भी काम कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जब यूजर किसी दूसरे मोबाइल फोन पर वाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहता है तो इसके लिए चैट हिस्ट्री को कॉपी करने की जरूरत पड़ती है। इस स्थिति में हमेशा वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इस काम में ज्यादा डाटा खर्च होने की संभावना रहती है।’
ट्विटर भी रीट्वीट विवरण को बेहतर बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स रीट्वीट्स के साथ किए गए कोट्स भी देख सकेंगे। यानी रीट्वीट के साथ की गई टिप्पणियों को भी देखा जा सकेगा।

दुनिया के इस दिग्गज माइक्रोब्लॉगिंग सोशल प्लेटफार्म के एक प्रवक्ता ने इस नए फीचर की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही लोग इसका इस्तेमाल शुरू कर पाएंगे। इससे उनकी ये चिंता खत्म हो जाएगी कि वो कैसे किसी दूसरे मोबाइल पर अपना वाट्सअप चला सकते हैं।
source www.jagran.com

Related posts

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में कालेज के छात्रों ने पूछे सवाल

Haryana Utsav

कौनसा ऐप आसमानी बिजली गिरने से पहले ही देगा जानकारी

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने 10 हजार 566 मतों से जीत दर्ज की

Haryana Utsav
error: Content is protected !!