GohanaHaryana

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

SDM

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने मंगलवार को सुबह 10:20 बजे नई अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अधिक्तर कर्मचारी सीटों पर नही मिले। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद भी कई कर्मचारी कार्यालय में नही पहुंचे। 13 कर्मचारी गैरहाजिरी मिले।
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे का है, लेकिन 10:55 बजे तक 13 कर्मचारी कार्यालय में नही पहुंचे। ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई है और स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि उनके पास लगातार कार्यालयों में कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायतें आ रही थी। जिसके चलते लोगों को अपना काम करवाने के लिए घंटों देर तक इंतजार करना पड़ता है या फिर बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे है।

Related posts

समाजसेवी बलजीत डांगी द्वारा गोहाना शहर को दोबारा से किया जाएगा सैनिटाइज

Haryana Utsav

स्व. पत्रकार रवि नारंग की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

Haryana Utsav

Education:विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने मनाया बसंत पंचमी पर्व

Haryana Utsav
error: Content is protected !!