GohanaHaryana

नंदलाला गोशाला के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यमक्रम प्रस्तुत किए।

Nandlala Goshala

नंदलाला गोशाला के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यमक्रम प्रस्तुत किए।

-बलजीत दांगी ने गो-सेवा के लिए डेढ़  लाख रुपये दिए

हरियाणा उत्सव, गोहाना ब्यूरो
गांव ठसका स्थित नंदलाला गोशाला में नंदलाला गौधाम ठसका समिति द्वारा पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। हवन के साथ समारोह की शुरुआत की गई। समारोह में संयुक्त रूप से मुख्य अथिति के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी बलजीत सिंह दांगी व गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ और विशिष्ठ अथिति के रूप में रोहतक से ह्दय रोग विशेषज्ञय डा. आदित्य बत्रा पहुंचे।

* बलजीत दांगी ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान दिया जाता है। गाय की सेवा करने से हमें हिंदू संस्कृति का बोद्ध होता है। आने वाली पिढी को भी अपनी संस्कृति से जोडऩा बहुत जरूरी है। ‘इन्होंने गोशाला में 1.50 लाख रुपये का चंदा दिया। ‘
* गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से गायों की सेवा करनी चाहिए। निस्वार्थ सेवाभाव से सेवा करेंगे तो सड़कों पर घुमने वाली बेसहारा गायों को भी सहारा मिलेगा और सड़कों पर हादसों से भी बचा जा सकेगा।

* समारोह में लायंस कल्ब गोहाना सीटी ने भंडारे की व्यवस्था की। पहले वार्षिकोत्सव में गायों की सेवा में करीब 30 लाख रुपये का चंदा एकत्रित हुआ है। हवन पंडित यादराम ने करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुमेर जैन ने की। मंच संचालन डा. राकेश रोहिल्ला ने किया। युवा पीढ़ी को हिंदू संस्कृति से जोडऩे के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर पंकज गोयल, डा. सतनारायण, नरेश गुप्ता, राम नारायण गोयल, सुनिल गर्ग, गौरव गोयल, चंद्र सिंह, अजय राजन, डा. संदीप सेतिया, नरेंद्र गहलावत, रामकुमार मित्तल, विनोद जैन, बृजमोहन सिंगला, विकास जैन, सूरजमल शर्मा, ठसका के सरपंच पति जोनी, सुशील शर्मा, बिजेंद्र, श्यामलाल वशिष्ठ, डा. भीम, शिवकुमार जैन आदि मौजूद रहे।

Related posts

IPL 2020 के आयोजन की बाधाएं खत्म, भारत सरकार से मिली लिखित मंजूरी

Haryana Utsav

भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया

Haryana Utsav

110 साल की दादी भरपाई देवी के हाथों कराया सेंटर का उद्धघाटन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!