Sonipat

मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की दी जानकारी

लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केन्द्र में की गई अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल
हरियाणा उत्सव, सोनीपत  (भंवर सिंह) 24 अक्तूबर।    
अचानक आग लगे तो कैसे काबू पाएं। वही आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें। इस पर अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, सोनीपत द्वारा वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केन्द्र में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल की गई। अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल के द्वारा लोगों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
इस दौरान डीआरओ हरिओम अत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की हिदायतानुसार लघु सचिवालय में अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, सोनीपत द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ऐसी किसी भी आग की आपात स्थिति में स्वयं व दूसरों की सुरक्षा कैसे की जाए की जानकारी देना है। मॉक ड्रिल के दौरान आमजन को आग से बचाव का तरीका बताया गया और आग लगने पर बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी गई।
अग्निशमन पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने आग लगने के कारणों को भी बताया। वहीं आग लगने पर उसे कैसे नियंत्रित करें। इस पर विशेष जानकारी दी गई। अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, सोनीपत के द्वारा किए गए मॉक ड्रिल को देखने के लिए भी उमड़ पड़ी। कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल कर दिखाया गया कि आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। कहीं भी घास फूस में आग लगे तो उसे कैसे बुझाए, जानकारी दी गई। इस दौरान घास फूंस में आग लगाकर उसे बुझाने के तरीके भी बताए गए।

Related posts

Sonipat: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

Haryana Utsav

कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Haryana Utsav

बर्खास्त पीटीआई-सीएम से बातचीत सकारात्मक नहीं रही तो तेज होगा आंदोलन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!