Gohana

सोनीपत जिले की सभी सीटों को जीतकर सीएम की झोली में डालेंगे: जसबीर दोदवा

नरेंद्र गहलावत के कार्यालय पर पहुंचे जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा
हरियाणा उत्सव, गोहाना / भंवर सिंह
भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि जिले की सभी सीटों को जीताकर मुख्यमंत्री की झोली में डालने का काम करेंगे। पार्टी ने जरनल सीट पर एससी समाज से संबंध रखने वाले छोटे से कार्यकार्ता को जिले की जिम्मेदारी दी है। यह हमारी पार्टी की खुबसूरती है। वह भाजपा नेता नरेंद्र गहलावत के कार्यालय पर पहुंचे थे।
इस मौके पर नरेंद्र गहलावत ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास नारे के साथ काम कर रही है। पार्टी सभी को मानसमान देती है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामफल चिडाना, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप, राजू विरमानी, अशोक करेवडी, परमवीर सैनी, गोहाना बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सिंह आर्य, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चावला, सुमित कक्कड, सुनिल मुदगिल आदि मौजूद रहे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के बयान ने गोहाना में मचा दी खलबली

Haryana Utsav

एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए शिविर

Haryana Utsav

अति पिछड़ा वर्ग एवं गैर राजनीतिक संगठन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!