November 20, 2026
Uncategorized

गौ सेवा दल ने बेसहारा गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधी

गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधने से सडक़ हादसों को रोका जा सकता है
-दो सौ बेसहारा गायों को बांधी रिफ्लेक्टर बैल्ट
हरियाणा उत्सव, गोहाना:
गऊ सेवा दल द्वारा बेसहारा गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधने का अभियान शुरू किया। अभियान जींद रोड स्थित आरओबी के पास शुरू किया। गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि अभियान की शुरूआत की। गायों को गुड व रोटी खिलाकर अभियान की शुरूआत की। दल के अध्यक्ष संदीप खटक की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया।

गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ व दल के सदस्य।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि सर्दी का मौसम है। कई बार बेसहारा गाय व गौवंश सडकों पर आ जाते हैं। कोहरा होने के कारण वह दिखाई नहीं देते और सडक़ हादसा हो जाता है। रिफ्लेक्टर बैल्ट रात के समय दूर से दिखाई देगी। गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधने से सडक़ हादसों को रोका जा सकता है। सडक़ हादसे में गाय भी घायल हो जाती हैं। गौ सेवा दल लगातार घायल गायों का उपचार कर रहा है। दल के सदस्य निस्वार्थ भाव से गायों की सेवा कर रहे हैं। सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। अध्यक्ष संदीप खटक ने का कि उन्होंने पहले दिन करीब 200 गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधे हैं। घायल गायों के उपचार में संदीप बिचपडी, टोनी, मनजीत शर्मा, रोहित, चांद बिचपडी, प्रवीन सैन, राकेश मान, प्रवेश कुंडू, अंकित दुहन, अतुल आदि का विशेष सहयोग रहता है।

Related posts

-अंकित बोहत ने पावर लिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण पदक, सम्मान समारोह आयोजित

Haryana Utsav

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, सूत्रों के हवाले से खबर

Haryana Utsav

ज्ञानचंद गुप्ता विस नियम समिति के अध्यक्ष, अन्य समितियों में ये शामिल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!