Gohana

श्री नंदलाला गौशाला में वार्षिकोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में हरियाणा संस्कृति की छटा बिखेरी।
हरियाणा उत्सव, गोहाना
गांव ठसका रोड स्थित नंदलाला गोशाला में श्री नंदलाला गौधाम समिति द्वारा वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक, रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ एसएन गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश चंद्र कौशिक व गोहाना चेयरपर्सन रजनी विरमानी पहुंची। मंच संचालन डॉ राकेश रोहिला ने किया।

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकारों ने शमा बांधा। राजकुमार की पार्टी ने सांस्कृतिक लोक गीतों पर हरियाणवी नृत्य किया। कार्यक्रम में गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ, डीएसपी नरेंद्र कुमार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, एडवोकेट रामकुमार मित्तल, गांव गुढा सरपंच समुंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता राजबीर दहिया, गोहाना बार एसोशिएसन के प्रधान वीरेंद्र सिंह आर्य, नगर परिषद चेयरमैन पूर्व प्रत्याशी अरुण निनानिया, आप पार्टी नेता देवेंद्र सैनी आदि पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया। हरियाणवी हास्य कलाकार झंडू, बबली शर्मा, कोमल चौधरी, अरुण, हास्य कवि अरुण जेमिनी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा समिति सचिव पंकज गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव गोयल, भाजपा नेता सुरजमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में विनोद कुमार बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Haryana Utsav

गोहाना के कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया

Haryana Utsav

आशीष वशिष्ठ ने संभाला गोहाना SDM का कार्यभार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!