GohanaHaryana

गोहाना: भगवान परशुराम चौक पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

Bhagwan PArshuram Chowk

गोहाना: भगवान परशुराम चौक पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
नगर परिषद द्वारा सोनीपत-पानीपत रोड स्थित टी प्वाइंट पर भगवान परशुराम चौक का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को चौक का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने की। गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने मुख्य अथिति के रूप में भगवान परशुराम चौक का नारियल तोड़ कर शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति आदर व सम्मान का भाव प्रकट करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। ऋषि मुनियों के जीवन से हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने बताया कि शहर में स्थित महापुरुषों और शहीदों के स्मारकों का सुंदरकरण किया जा रहा है। भगवान परशुराम चौक के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चौक का निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। अधिकांश स्मारकों का सुंदरकरण करने का कार्य पूर्ण हो चुका है । इस चौक को आधुनिक ढंग से बनाया जाएगा। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को शहर में बने स्मारक सुंदर एवं आकर्षक लगें । इस मौके पर ईओ राजेश वर्मा, एक्सईन राहुल पूनिया, एमई योगेश तोमर, जेई अजय कुमार, ललित शर्मा, कर्म सिंह, पार्षद बिजेंद्र भनवाला, सुरजमल शर्मा, बलराम कौशिक, कुलदीप कौशिक, रमेश शर्मा, मोहित वाल्मीकि, कृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

बिजली के अघोषित काटो से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

गठबंधन में ही बरोदा उपचुनाव लड़ेंगे-अजय चौटाला

Haryana Utsav

एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

Haryana Utsav
error: Content is protected !!