DelhiHaryana

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, सब कुछ बेच दे रहे हैं तो भारत आत्मनिर्भर कैसे बनेगा?

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, सब कुछ बेच दे रहे हैं तो भारत आत्मनिर्भर कैसे बनेगा?

हरियाणा उत्सव, डैस्क

74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरन पीएम मोदी के संबोधन का मुख्य केंद्र बिन्दु आत्मनिर्भर भारत रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता आह्वान किया कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आएं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।

इसके बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के संबोधन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला पीएम मोदी के संबोधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने रखी थी।

उन्होंने कहा कि अब जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं। तो यह सवाल पूछना पड़ेगा कि जो सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को बेच दे। रेलवे और एयरपोर्टों का निजीकरण कर रही हो, वो इस देश की आजादी को सुरक्षित रख पाएगी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने सवाल किया, देश का हर नागरिक सोच रहा है कि आज आजादी के मायने क्या हैं? क्या हमारी सरकार लोकतंत्र में विश्वास रखती है? क्या हमारी सरकार जनमत और बहुमत में विश्वास रखती है? इस देश में बोलने, सोचने, कपड़ा पहनने और आजीविका कमाने की आजादी है या कहीं न कहीं इन पर अंकुश लग गया है?

source -Dailyhunt

Related posts

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े  ज्वैलर्स से लाखों रुपये के आभूषण

Haryana Utsav

 गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर में 157 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav

विमुक्त समुदाय उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रही है मनोहर सरकार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!