GohanaHaryana

कुछ ही सेकंड में अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर से पिस्तौल के बल पर 7 लाख रुपए लूटे

कुछ ही सेकंड में अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर से पिस्तौल के बल पर 7 लाख रुपए लूटे
हरियाणा उत्सव, गोहाना
गोहाना में मुगलपुरा रोड पर सोमवार दोपहर अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर से हथियारबंद बदमाशों ने 7 लाख रुपए लूट लिए। 3 आरोपी 19  सेकंड में घटना को अंजाम देकर बिना नंबर वाली उसी बाइक से फरार हो गए, जिससे वे आए थे। डेयरी संचालक दीपक गिरधर की सूचना प पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। दीपक के अनुसार सोमवार को बैंक के द्वारा कंपनी में पेमेंट करनी थी। इसलिए वह घर से 7 लाख रुपए लेकर पर आया था। दोपहर मुंह पर कपड़ा बांधकर दो युवक दुकान में आए। तीसरा युवक बाहर बाइक लेकर खड़ा हो गया।

आरोपियों ने अंदर घुसते ही एक वर्कर को काउंटर की तरफ खड़ा कर दिया। एक युवक ने पिस्तौल निकाली और हाथापाई शुरू कर दी। दूसरे युवक ने पीछे से आकर काउंटर के अंदर रखे करीब 7 लाख रु. निकाल लिए और धमकी देकर साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। दुकान के वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है।
दैनिक भास्कर

Related posts

जानें: बीपीएस मेडिकल कोलेज खानपुर में बेड़ों क्या है व्यवस्था

Haryana Utsav

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने बरोदा हलके में किया आगाज

Haryana Utsav

बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा संगठन-धर्मवीर पाढ़ा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!