Gohana

गांव आहुलाना में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

फोटो-गांव आहुलाना में कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं।

-सुख-शांति की कामना को लेकर भागवत कथा का आयोजन
हउ, गोहाना:

गांव आहुलाना में ग्रामीणों ने जेष्ठ की अमावश्य पर भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा का शुभारंम कलश यात्रा निकालकर किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के चारों तरफ निकाली गई।

पंडित अशोक कुमार ने बताया कि गांव में सुख-शांति की कामना को लेकर गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जेष्ठ माह की सोमवती अमावश्य पर कलश यात्रा निकाली गई और भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक के रूप में पंडित सूर्यप्रकाश पहुंचेंगे। यह कथा 23 से 30 मई तक चलेगी। भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मानव को भक्ति के माध्यम से धर्म की राह पर चलकर सदाचार का जीवन अपनाना चाहिए। कथा से गांव में शांति की कामना की जाएगी। कथा के बाद गांव में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पंडित रामधन, जयभगवान, श्रीभगवान, कृष्ण चंद्र, बलराज, गुलाब, पालेराम, ललित, सोनू, सत्यवान आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना में हड्डियों के विशेष इलाज के लिए अस्पताल शुरु

Haryana Utsav

भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल झूठ की राजनीति की- अजय चौटाला

Haryana Utsav

नप ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!