GohanaHaryana

गोहाना को जिला बनाने की मांग

गोहाना को जिला बनाने की मांग

हरियाणा उत्सव, गोहाना

गोहाना जिला बनाओ कमेटी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को गोहाना को जिला बनाने की मांग की। कमेटी प्रतिनिधियों ने उपमंडलीय परिसर पहुंच कर एसडीएम आशीष वशिष्ठ को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। गोहाना जिला बनाओ कमेटी के महासचिव राजेंद्र सैनी ने कहा कि गोहाना प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है। गोहाना को जिला बनाने के लिए सत्ता में रहे सभी राजनीति दलों ने अनदेखी की। सैनी ने कहा कि गोहाना को जिला नहीं बनाए जाने के चलते यहां विकास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि गोहाना जिला बनने से यहां विकास का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि पहले गोहाना को जिला बनाया जाए और उसके बाद बरोदा हलके के उप चुनाव की बात की जाए। उनके अनुसार गोहाना को जिला बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी इस मांग को लेकर एसडीएम आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमेटी के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, अमित बाल्याण, जगदीश चहल, मनोज सैनी, श्रीभगवान लठवाल मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय सेना में भर्ती होने की मांग को लेकर जाम लगाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haryana Utsav

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारों में हुए शबद कीर्तन

Haryana Utsav

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 8 फरवरी को करेंगे बरोदा हलके का दौरा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!