Gohana

दूसरे घर का बिजली लोड़, दूसरे के बिजली मीटर पर जोडऩे का आरोप

-बिजली निगम की लापरवाही,  उपभोक्ता परेशान

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गांव आहुलाना में उपभोक्ता का कम बिजली उपकरणों का भारी भरकम बिल आने से परेशान है। उपभोक्ता बिल राशि कम कराने के लिए बिजली निगम के चक्कर लगाने पर मजबूर है। उपभोक्ता ने अपने स्तर पर बिजली मीटर की जांच की। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों द्वारा उनके मीटर का कनेक्शन दूसरे घर में जोड रखा है। जिससे उपभोक्ता को प्रति बिल हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। जिस घर में उनके मीटर का कनेक्शन कर रखा है । उस घर में ज्यादा लोड़ है।
उपभोक्ता दयाचंद के पुत्र राजकुमार उर्फ पिनी ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व बिजली निगम ने म्हारा गांव जगमग योजना के तहत बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकाल कर खंभों पर लगाए थे। इस दौरान हमारे बिजली मीटर संख्या 2976 पर दूसरे घर का लोड़ जोड़ दिया। दूसरे बिजली मीटर पर हमारे घर का लोड़ जोड़ दिया। जबकि हमारे घर में बहुत कम लोड़ है। मीटर बाहर निकलने के बाद पहला बिल करीब 4300 रुपये और दूसरा बिल में 18449 रुपये का बिल आया है। तीसरे बिल के लिए रीडिंग ली जा चुकी है। पहला बिल के रुपये जमा करा दिए हैं। निगम की लापरवाही के चलते हमें नुकसान हो रहा है। उपभोक्ता ने समस्या का समाधान करने और बिल के अनुसार जमा किए गए ज्यादा पैसे वापस किए जाने की मांग की।
–

इस तरह की शिकायत लेकर कोई उपभोक्ताकार्यालय में नहीं आया है। आज ही कर्मचारियों को भेजकर मामले की जांच करवा लेते हैं। उसके बाद उपभोक्ता की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-धर्मबीर छिक्कारा, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना

Related posts

संदीप सैनी रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति के सदस्य बने

Haryana Utsav

जजपा की हवा बनाओ, हवा बनेगी तो राज आपका आएगा: अजय चौटाला

Haryana Utsav

महसूस किए गए भूकंप के झटके, गोहाना रहा केंद्र

Haryana Utsav
error: Content is protected !!