GohanaHaryana

पीटीआई शिक्षकों ने 63वें दिन सोनीपत छोड़ कर गोहाना सब्जी मंडी में दिया धरना।

पीटीआई शिक्षकों ने 63वें दिन सोनीपत छोड़ कर गोहाना सब्जी मंडी में दिया धरना।
-चार शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे।

हरियाणा उत्सव, सोनीपत/ गोहाना:
सरकार द्वारा हटाए गए पीटीआई को वापस काम पर लेने की मांग को लेकर पीटीआई ने 62 दिन से सोनीपत में धरना शुरू कर रखा था। यह धरना हरियाणा शारीरिक संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा था। समिति ने 63वें दिन जिला मुख्यालय को छोड कर गोहाना की सब्जी मंडी में शुरू कर दिया। यहां पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता समिति जिलाध्यक्ष नवीन मलिक ने की और संचालन साहब सिंह ने किया।
नवीन मलिक ने कहा कि सरकार ने बिना आधार के 1983 पीटीआई का रोजगार खत्म कर दिया। सभी पीटीआई टेस्ट देकर सेवा में आए थे। सरकार दोबारा से पीटीआई का परीक्षा लेने की बात कहा रही है। कोई भी पीटीआई दोबारा से परीक्षा नही देगा। हटाए गए पीटीआई को दोबारा से काम पर रखने की मांग की। बिनैन खाप के प्रधान रंगीराम धरने के समर्थन में पहुंचे। बलराज, विनोद, संगीता, भगवान देई क्रमिक अनशन पर बैठी। पूर्व एईओ जसबीर सिंह, जिला जींद से सुरेंद्र श्योकंद, हिसार से सरोज बाला, रिवाडी से सोनू कवांली, हिसार से संदीप लोहान धरने पर पहुंचे। सर्वकर्मचारी संघ के हरियाणा राज्य कमेटी के नेता शिलक राम मलिक, किसान सभा के नेता अधिवक्ता श्रद्धानंद सोलंकी, बीकेयु से ब्रह्म सिंह दहिया, समुंद्र सिंह, सोनू शर्मा, राहुल, साबह सिंह, पुष्पेंद्र, राजबीर, सुभाष सांडा, संजय, सुरेश, संदीप, पूनम, दलबीर, नीलम आदि मौजूद रहे।

Related posts

किसने कहा बरोदा हलका में हमारी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी

Haryana Utsav

सोनीपत उपायुक्त ने गोहाना नई अनाज मंडी का दौरा किया

Haryana Utsav

Education: स्कूल खोलने को लेकर एसोसिएशन ने दिया अल्टीमेटम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!