Gohana

पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद व खुदीराम बोस को याद किया

-शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना:आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद व महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। चौपड़ा कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा के सदस्यों ने खुदीराम बोस व डा. राजेंद्र प्रसाद को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश पांचाल ने की। कार्यक्रम में मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।

आजाद सिंह डांगी ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 137वीं और महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की 132वीं जयंती माना रहे हैं। डा. राजेंद्र प्रसाद भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह 1947 में कृषि एवं खाद्य मंत्री का दायित्व निभाया। खुदीराम बोस का जन्म तीन दिंसबर 1889 को बंगाल के हबीबपुर में हुआ था। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हमें क्रांतिकारियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और देशहित में काम करने चाहिए। हम हमेशा शहीदों के ऋणी रहेंगे। इस मौके पर सेवानिवृत एक्सईएन हरकिशन खत्री, मेहर सिंह पांचाल, दिलबाग सिंह, मुख्तयार सिंह डांगी, रामेश्वर देशवाल, बिजेंद्र पांचाल, कृष्ण लाल पटवा आदि मौजूद रहे।

Related posts

IAS Vivek Arya: 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवक-युवतियों की वोट बनाना सुनिश्चित करें

Haryana Utsav

दो मई को होगा राजकीय कॉलेज बड़ौता का दीक्षांत समारोह

Haryana Utsav

NMO बुजुर्गों को लगाएगी निश्शुल्क जबड़े और चश्मे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!