GohanaHaryana

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

हरियाणा उत्सव, गोहाना

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को गांव मुडलाना में स्थित सीएचसी में बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सहदेव को अध्यक्ष और दिनेश को महासचिव नियुक्त किया।
एचआई आजाद सिंह लठवाल व एएनएम राजवंति देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चहल ने किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। सहदेव को अध्यक्ष, दिनेश महासचिव, रामपति देवी और संतोष देवी को उपाध्यक्ष, आजाद सिंह को मुख्य सलाहकार व नवीन नरवाल को कोषाध्यक्ष, पूनम को ओडिटर, करतार सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और एसोसिएशन के माध्यम से सभी कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखने का संकल्प लिया।

Related posts

राजस्व विभाग वसूलेगा मुआवजा रजिस्ट्री की स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस

Haryana Utsav

गोहाना से जेजेपी को बड़ा झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Haryana Utsav

गोहाना में कहां बनेंगे छठ पूजा के लिए घाट

Haryana Utsav
error: Content is protected !!