GohanaHaryana

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

हरियाणा उत्सव, गोहाना

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को गांव मुडलाना में स्थित सीएचसी में बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सहदेव को अध्यक्ष और दिनेश को महासचिव नियुक्त किया।
एचआई आजाद सिंह लठवाल व एएनएम राजवंति देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चहल ने किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। सहदेव को अध्यक्ष, दिनेश महासचिव, रामपति देवी और संतोष देवी को उपाध्यक्ष, आजाद सिंह को मुख्य सलाहकार व नवीन नरवाल को कोषाध्यक्ष, पूनम को ओडिटर, करतार सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और एसोसिएशन के माध्यम से सभी कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखने का संकल्प लिया।

Related posts

वायरल न्यूज-शख्स ने किया दावा, एलियंस करने वाले है पृथ्वी पर हमला

Haryana Utsav

एसीपी नरेंद्र कुमार को महासभा के लोगों ने किया सम्मानित

Haryana Utsav

सरकार ने जमीनों की रजिस्ट्री और ट्रांसफर डीड पर लगाई रोक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!