DelhiHaryana

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ होंगे विभिन्न राज्यों की 65 सीटों पर उपचुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ होंगे विभिन्न राज्यों की 65 सीटों पर उपचुनाव

हउ- दिल्ली/पटना 

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के समय ही विभिन्न राज्यों की 65 सीटों के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है। आयोग ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की 64 सीटों और एक संसदीय सीट पर उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज इन सीटों के उपचुनाव के बारे में आयोग की बैठक हुई और उसमें विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, मुख्य चुनाव अधिकारियों आदि की रिपोर्ट और सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वहां होने वाली बारिश के अलावा कोविड-19 को भी ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया कि बिहार विधानसभा के चुनाव के आसपास ही इन सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे।
आयोग ने कहा है कि आयोग उचित समय पर जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव और इन सीटों के उपचुनाव की घोषणा करेगा।

source- punjabkesari.in/

Related posts

विषैली शराब कांड़ के मुख्य आरोपी को सख्त सजा की मांग

Haryana Utsav

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर महिला सहित 43 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखी समस्याएं, समस्याओं को लेकर क्या बोली मंत्री

Haryana Utsav
error: Content is protected !!