Gohana

मोनिका मलिक ने की गांव गामड़ी में खेल स्टेडियम बनाने की मांग

मोनिका मलिक अपने पिता बाएं तकदीर सिंह व दाएं चाचा के रामे

-खेल स्टेडियम बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने आश्वस्त किया

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

टोक्यो आलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के गांव गामड़ी में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संयुक्त रूप से मोनिका मलिक और पंचायती राज विभाग के निदेशक रमेश बीधान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समारोह में ग्रामीणों ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान सरपंच देवेंद्र मलिक ने की।

मोनिका मलिक ने कहा कि युवा लड़के और लड़कियों को खेलों में रुचि रखनी चाहिए। युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव में खेल स्टेडियम होना चाहिए। उन्होंने उनके गांव गामड़ी में भी खेल स्टेडियम बनाने की मांग की।

वह पत्रकारों से रु-ब-रु हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह के दौरान  आश्वस्त किया गया था कि टोक्यो आलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मांग पर एक-एक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। मैं अपने गांव गामड़ी में खेल स्टेडियम बनवाना चाहती हूंं। ताकि ग्रामीण लड़कियों को खेलों में आगे लाया जा सके।

-खेल स्टेडियम में लड़कियों के लिए विशेष सुविधा हो। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सुविधा देकर लड़कियों को खेलों में आगे लाया जाए। खेल स्टेडियम बनने से ग्रामीण लड़कियों की छुपी हुई प्रतिभा में निखार आएगा। लड़कियां अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसी अनुसार खेल चुने। युवा लड़कियां खेलों में अपना भविष्य बना सकती हैं।

Related posts

नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना PM किसान सम्मान निधि के रूप में दिए

Haryana Utsav

बरोदा विधानसभा से 2019 में किसको कितने वोट?

Haryana Utsav

गोहाना रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!