Gohana

गोहाना रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

जीआरपी व आरपीएफ ने गोहाना रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
हरियाणा उतसव, गोहाना (भंवर सिंह)
गोहाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संदिग्ध सामान व यात्रियों की जांच की। यह अभियान जीआरपी के सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह व आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र लाल के नेतृत्व में चलाया गया।
सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के चलते उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सर्च अभियान शुरू किया गया है। सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गोहाना रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों व सामान की तलाशी ली गई। इसके अलावा यार्ड व स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में बैठे यात्रियों के सामान की जांच की गई। प्रत्येक संदिग्ध यात्री की जांच की जाती है। पुलिस टीम में एएसआई रिच्छपाल, एचसी प्रिती, तस्वीर, हवलदार जगत सिंह, सुमन आदि मौजूद रहे।

Related posts

राममोहन राय के जन्मदिवस पर 91 लोगों किया रक्तदान

Haryana Utsav

हर्षोलास से मनाया गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!