Gohana

निकाय चुनाव, गोहाना: चेयरमैन के लिए एक और पार्षद के लिए 11 ने किया नामांकन

फोटो- पार्षद का नामांकन पत्र जाम करते हुए सुजिता डांगी व नामांकन पत्र स्वीकार करते हुए एसडीएम।

-04 जून तक उम्मीदवार दाखिल किए जांएंगे नामांकन
-19 जून को होगा मतदान, 22 जून को घोषित होगा चुनाव परिणाम
हउ, गोहाना:

गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया चली हुई है। बुधवार को गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए 01 उम्मीदवार ने चेयरमैन पद और 11 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए लोक तंत्र सुरक्षा मंच पार्टी से अरूण कुमार ने तथा पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-03 से नरेन्द्र कुमार, वार्ड नंबर-04 से सत्यदीप, वार्ड नंबर-05 से सुजीता डांगी, वार्ड नंबर-10 से सुमन, वार्ड नंबर-14 से नवीन कुमार, वार्ड नंबर-17 से निपुन, वार्ड नंबर-22 से बबली देवी, वार्ड नंबर-18 से पुष्पा, वार्ड नंबर-16 से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर-21 से रणबीर शर्मा तथा सुमन रानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन शेड्यूल
4 जून तक नामांकन जाम किए जा सकते हैं, 2 जून को अवकाश रहेगा। अवकाश के चलते नामांकन जमा नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को प्रात: 11:30 बजे के बाद व उम्मीदवारों द्वारा 7 जून को प्रात: 11 बजे से सांय 03 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन उम्मीदवारों को सायं 03 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किये जाएंगे। इसके अलावा 07 जून को ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवरों की सूची तथा मतदान केन्द्रों की सूची चिपकाई जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 19 जून को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है। इसके बाद 22 जून वोटों की गिनती होगी।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्ट अकादमी के बोक्सरों ने 14 स्वर्ण पदक सहित 29 पदक जीते

Haryana Utsav

युवतियों ने हाथों से तैयार कर फैंसी डै्रसों की प्रदर्शनी लगाई

Haryana Utsav

जातिगत आधार पर जनगणना के समर्थन में ओबीसी समाज के लोग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!